{"_id":"6a74c602d62f444ef20289d9","slug":"accused-involved-in-makhdumpur-firing-arrested-with-a-country-made-pistol-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105266-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मखदूमपुर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मखदूमपुर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गांव मखदूमपुर में घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग करने के मामले में हस्तिनापुर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देसी तमंचा, कारतूस मिला है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गांव मखदूमपुर निवासी पवन पुत्र महेंद्र ने तहरीर देकर बताया था कि तीन अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का नरेश उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों सचिन और अंकुश को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी सचिन निवासी मखदूमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देसी तमंचा, कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।