फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused in murderous attack remain at large; victim's family expresses displeasure.

Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी पकड़ से बाहर, पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी

Tue, 30 Jun 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Accused in murderous attack remain at large; victim's family expresses displeasure.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में करीब दस दिन पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी शमीम पुत्र दिलावर ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 जून की रात उनका पुत्र आरुज और शाह अब्बास मोहर्रम की मजलिस से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें आरुज गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed