{"_id":"6afddd9921065df44a00112d","slug":"accused-in-a-life-threatening-attack-arrested-with-a-knife-meerut-news-c-40-1-smrt1041-114036-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानलेवा हमले का आरोपित चाकू सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानलेवा हमले का आरोपित चाकू सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने 17 नवंबर को गांव सठला में हुए जानलेवा हमले के आरोपी आतिफ को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 17 नवंबर को इमदाद गांव सठला बाजार जा रहा था। तभी आतिफ ने पुरानी रंजिश में उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में मवाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आतिफ को 17 नवंबर की रात ततीना मोड़ के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने दिल्ली में हुए पूर्व विवाद के कारण हमला करने की बात कबूली। गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में आतिफ को चोट लगी, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया। आतिफ के खिलाफ मवाना थाने में हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
-- -- --