फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused escaped leaving house in fear of police after tension in in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बवाल के बाद पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े छेड़छाड़ के आरोपी

Sat, 13 Oct 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
accused escaped leaving house in fear of police after tension in in muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छेड़खानी और पथराव के मामले में पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी। आरोपी पुलिस की दबिश के डर से घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बवाना गांव की छात्राओं के साथ छेड़खानी विरोध करने पर उनके भाइयों के साथ मारपीट की घटना में दो नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को दूसरे समुदाय का विरोध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रवियों ने सीओ और इंस्पेक्टर की कारों को भी तोड़ डाला था। इस मामले में पुलिस ने 29 नामजद तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों मुकदमों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घरों व उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दी है। शनिवार को कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed