फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused brother-in-law who murdered a constable's mother sent to jail.

Meerut News: कांस्टेबल की मां की हत्या करने वाले आरोपी देवर को जेल भेजा

Thu, 02 Jul 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accused brother-in-law who murdered a constable's mother sent to jail.
-डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, चाकू से रेता था वद्धा का गला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर में कांस्टेबल विपिन की मां फूल समुंदरी (65) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रिश्ते के चेचरे देवर लीलू सिंह को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में चाकू से गर्दन रेत कर हत्या की थी। पोस्टमार्टम में अन्य कोई अपराध महिला के साथ होना नहीं पाया गया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर निवासी अनूसुचित जाति की वृद्ध महिला फूल समुंदरी मंगलवार की रात मकान की छत पर सोई हुई थी। बारिश आने पर वह कमरे में सोने चली गई थी। उसका छोटा बेटा विपिन पुलिस कांस्टेबल है, जो संभल में तैनात है। बड़ा बेटा मोनवीर कसबे में ही मवाना बस स्टैंड में परिवार के साथ रहता है। वह घर पर अकेली ही थी। लीलू सिंह नजरें गड़ाए बैठा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने घर में अकेली वृद्ध महिला फूल समुंदरी के कानों से सोने के कुंडल नौचने लगा। इस दौरान वृद्ध महिला के विरोध करने पर चचेरे देवर लीलू ने बेरहमी से चाकू निकाला और फूल समुन्द्री का गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने शव से सोने के कुंडल नोचे, चांदी की पाजेब और मोबाइल समेटा और मौके से भाग गया। मृतका के हाथों में लीलू के सिर के सफेद बाल आ गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर परीक्षितगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमों ने 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सौ से ज्यादा संदिग्धों और करीबियों को रडार पर लेकर पूछताछ शुरू की। सर्विलांस टीम ने मोबाइल टावर डंप डेटा और लोकेशन का बारीकी से मिलान किया। पुलिस जांच पड़ताल में देवर लीलू सिंह पर गहरा शक हुआ। पुलिस ने लीलू सिंह को रामनगर रजबहे की पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल खून से सना चाकू, लूटे गए सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब और मृतका का मोबाइल बरामद किया। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी लीलू सिंह को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने का कहना है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article