फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused arrested in eveteasing case

दो साल से फरार छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in eveteasing case
दो साल से फरार छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल पुलिस ने छेड़छाड़ से जुड़े दो साल पुराने मामले में फरार आरोपी रविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 में मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नशे की हालत में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। किशोरी के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मारपीट कर फरार हो गया।

बाद में परिवार की तहरीर के पर आरोपी औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी रविंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तलाश के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आया। बीच में कई बार आरोपी ने पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश भी की, जिसकी पुलिस से शिकायत की गई थी। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रविंदर घर आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed