फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for swindling 1.41 crore by posing as a CBI officer.

Meerut News: सीबीआई अफसर बनकर 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 1.41 crore by posing as a CBI officer.
- आरोपी ने सेवानिवृत्त बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने की दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीबीआई अधिकारी बनकर बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झांसी निवासी शब्बीर कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी राधा कृष्ण बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने मोबाइल सिम जारी कराया है। साथ ही उनके आधार कार्ड से दिल्ली स्थित एक बैंक में खाता खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद कॉलर ने उन्हें अपने अन्य मोबाइल नंबर बंद करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनकी वीडियो कॉल पर अन्य कथित सीबीआई अधिकारी से बात कराई गई। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए राधा कृष्ण को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। साइबर ठगों ने उन्हें 33 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा और जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीड़ित ने डर के कारण कर दिए थे साइबर आरोपियों के खाते में रुपये ट्रांसफर
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसके चलते पीड़ित दंपती ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब खातों में धनराशि समाप्त हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी हुई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed