{"_id":"6a51093eaa2d238ba80d867f","slug":"accused-arrested-for-sexually-assaulting-a-boy-under-the-pretext-of-taking-him-fishing-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106108-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मछली पकड़ने का झांसा देकर बालक से यौन हिंसा का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मछली पकड़ने का झांसा देकर बालक से यौन हिंसा का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बारिश के दौरान बहला-फुसलाकर दुकान तक ले जाने का आरोप
-पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी,
खरखौदा। कस्बा क्षेत्र में एक मोहल्ले में बालक को मछली पकड़ने का झांसा देकर उसके साथ यौन हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुनीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी 50 वर्षीय मुनीर इन दिनों खरखौदा में अपनी बहन के यहां रह रहा है। वह मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित एक पत्थर की दुकान पर काम करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान आरोपी ने एक 12 वर्षीय बालक को मछली पकड़ने का लालच देकर अपने साथ बुलाया और उसे दुकान पर ले गया। वहां उसने बालक से यौन हिंसा की।
परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद बालक घर पहुंचा और उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
सीओ किठौर राम प्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --