फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for making derogatory remarks about the Chief Minister and women on Facebook.

Meerut News: फेसबुक पर मुख्यमंत्री व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making derogatory remarks about the Chief Minister and women on Facebook.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बागवाली गली निवासी रोहित शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली थाने में एक फेसबुक आईडी के माध्यम से विभिन्न तिथियों में आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि फेसबुक पर आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही महिलाओं के प्रति भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आरोपी के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट का सस्पेंड कर दिया। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed