फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for firing with a country-made pistol.

Meerut News: तमंचे से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for firing with a country-made pistol.
जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा में गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और हत्या की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रवींद्र पुत्र सतपाल निवासी मीरपुर जखेड़ा ने दो दिन पूर्व पुलिस को लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसके और उसकी बहन पिंकी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और हत्या करने के इरादे से तमंचे से फायर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी तमंचे से फायरिंग करता हुआ साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना जानी पर बीएनएस के अंतर्गत घटना की प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी शेखर उर्फ सूर्या निवासी मीरपुर जखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेखर के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed