फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for attacking student with lethal weapons

छात्र पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attacking student with lethal weapons
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में छात्र शुभम मलिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सिद्धार्थ कसाना ने एक पुराने मामले में हापुड़ में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दो फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विवि में छात्र शुभम मलिक पर जानलेवा हमला हुआ था। हथियार की बट मारकर युवक को घायल कर दिया था। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने मामले मेंं सिद्धार्थ कसाना, आदित्य, विनय उर्फ सूचा, देव राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सिद्धार्थ कसाना ने हापुड़ में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया है। आदित्य को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनय और देव राणा वांछित चल रहे हैं, इनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र शुभम मलिक से मारपीट की गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed