{"_id":"6ae20b0d08fd3ac53906810c","slug":"accusations-of-holding-someone-captive-for-forced-labor-and-threatening-them-with-death-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114070-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंधक बनाकर काम कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंधक बनाकर काम कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मजदूरी के रुपये नहीं देने, बंधक बनाकर काम कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक मजदूर ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने अपनी और पत्नी-बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
कस्बे के आदर्श नगर निवासी मंगत प्रजापति ने बुधवार का सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह कालंद गांव में एक ठेकेदार के माध्यम से खेड़ा स्थित मावा बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि उसने 19 अक्तूबर तक करीब साढ़े चार महीने काम किया, लेकिन उसे कुल मजदूरी में से केवल 40 हजार रुपये ही दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मंगत ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया और जान से मारने की कोशिश की गई। उसके अनुसार, वह किसी तरह परचून की दुकान पर जाने का बहाना बनाकर वहां से निकला और सरधना थाने पहुंचा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --