फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of setting fire to an Eco van

Meerut News: घर के बाहर खड़ी इको वैन में चार युवकों पर आग लगाने का आरोप

Wed, 21 Oct 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accusation of setting fire to an Eco van
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी इको वैन में चार युवकों पर आग लगाने का आरोप है। पीड़ित मोहम्मद सलीम ने चारों युवकों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। कार से आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। कार मालिक और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का काफी हिस्सा जल चुका था। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
लखीपुरा निवासी मोहम्मद सलीम ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह हापुड़ रोड स्थित हमसफर पैलेस में पड़ोस के एक कार्यक्रम से लौटे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी इको वैन घर के बाहर खड़ी कर दी थी। रात करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने कार में आग लगती देख शोर मचाया। शोर सुनकर सलीम व उसका परिवार बाहर आया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पास के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। यहां उन्होंने देखा कि चार युवक वैन में आग लगा रहे है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed