फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of molesting a woman after entering her home; death threats issued upon resistance.

Meerut News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Aug 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Accusation of molesting a woman after entering her home; death threats issued upon resistance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के दो आरोपी जैद व कैफ पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी जैद व कैफ गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। शोर-शराबा होने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed