फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of filing a lawsuit to halt the PDA yatra.

Meerut News: पीडीए यात्रा रोकने के लिए मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Accusation of filing a lawsuit to halt the PDA yatra.
सरूरपुर। प्रेसवार्ता में जानकारी देते सपा नेता फारुख हसन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। यूपी मांगे अखिलेश यादव पीडीए यात्रा के आयोजक और सपा नेता फारुख हसन ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यात्रा को रोकने के उद्देश्य से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि दबाव के बावजूद यात्रा को बंद नहीं किया जाएगा और जल्द ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
फारुख हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए के तहत यूपी मांगे अखिलेश यादव यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के माध्यम से पार्टी की नीतियों और पीडीए के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा था। जिसके चलते सत्ता पक्ष के लोगों में बेचैनी है। इसी कारण यात्रा को रोकने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात जनता तक पहुंचाना किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते यात्रा में बाधा डालने का प्रयास किया गया। फारुख हसन ने कहा कि वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान फजर मोहम्मद, गुलबहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed