फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of executing forged lease and sale deeds to grab land.

Meerut News: जमीन हड़पने के लिए फर्जी लीज और बैनामे करने का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accusation of executing forged lease and sale deeds to grab land.
-एसएसपी से शियाकत के बाद पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के अंसल सुशांत सिटी निवासी रजनीश सिंह ने गंगानगर थाने पर अपने हिस्सेदार और उनके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में बताया कि ग्राम सिखेड़ा और मामेपुर में लगभग 2985 वर्ग मीटर भूमि उन्होंने यश रजनीश कॉलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से खरीदी थी। कंपनी में वह और यशपाल सिंह बराबर के हिस्सेदार हैं। रजनीश सिंह का आरोप है कि कंपनी के प्रस्ताव और नियमों के अनुसार संपत्ति के क्रय-विक्रय का अधिकार केवल उन्हें प्राप्त है।आरोपी यशपाल ने अपने साले दीपक कुमार के साथ मिलकर 12 जनवरी 2024 को उक्त भूमि का 29 वर्ष 11 माह के लिए लीज विलेख निष्पादित कर दिया। पीड़ित के अनुसार, लीज की शर्तें बेहद कम मूल्य पर तय की गईं और इसमें उनकी हिस्सेदारी वाली भूमि भी शामिल कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि हड़पने की नीयत से यशपाल सिंह ने अपने रिश्तेदारों, पत्नी अनिता, पुत्र विनय चौधरी तथा अन्य परिचितों के नाम भी बैनामे और लीज डीड कर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed