फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of assaulting a woman; brother also beaten up.

Meerut News: महिला से मारपीट का आरोप, भाई को भी पीटा

Mon, 22 Jun 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting a woman; brother also beaten up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। दोनों ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
शाहीन पुत्री नवाबुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह करीब 11 वर्ष पहले खिर्वा जलालपुर निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी। कुछ समय पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ससुराल में उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास, ननद और देवर अक्सर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तथा उसे घर छोड़ने का दबाव बनाते हैं। सोमवार को इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकालने का प्रयास किया। महिला के अनुसार सूचना मिलने पर उसका भाई आजाद मौके पर पहुंचा और विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों भाई-बहन वहां से निकलकर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed