बिजनौर: 20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, थाने ले गई टीम, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
Bijnor News : लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम लेखपाल को थाने ले गई। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना में एक किसान की जमीन के दाखिल खारिज करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेना लेखपाल को उस समय भारी पड़ गया जब भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने आरोपी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ट्रैप टीम के प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: शादी को 10 साल बीते पर प्रेमी से न छूटा मोह, आंखों में खटकने लगा पति, मंजू ने फिर रची साजिश
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई द्वारा गठित ट्रैप टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि तहसील व थाना धामपुर के ग्राम सुहागपुर निवासी ऋषिपाल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके लड़के नवीन कुमार की पत्नी रंजना रानी निवासी मोहल्ला खातियान धामपुर द्वारा तीन जुलाई 23 को रामनाथ पुत्र सुक्खन से खुशालपुर दीवान सिंह थाना बढ़ापुर तहसील नगीना में 1.092 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी हैं। जिसका दाखिल खारिज लेखपाल जगपाल सिंह क्षेत्र ग्राम लुहारवाली का मौजा खुशालपुर दीवान सिंह से कराने हेतु वह ही पैरवी कर रहे हैं।
उक्त लेखपाल द्वारा दाखिल खारिज की एवज में 25 सितंबर को 20 हजार रुपये लेकर आने को कहा। उन्होंने बताया कि ऋषिपाल सिंह की शिकायत के बाद गठित टीम ने सोमवार दोपहर आरोपी लेखपाल जगपाल सिंह को नगर के मोहल्ला सेवा वाली गांवड़ी में स्थित एक मकान पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि ट्रैप टीम प्रभारी नवल मारवाह की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में तहसीलदार संतोष यादव का कहना है कि आरोपी लेखपाल राजस्व विभाग का नहीं बल्कि चकबंदी विभाग का हैं, इसलिए इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: एशियाई खेलों में चमका भारत: मुजफ्फरनगर के पुनीत, बागपत के नितीश व नीरज और शामली के आशीष ने जीता रजत