फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident on the Delhi-Meerut Expressway of first day in Meerut

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहले ही दिन भिड़े वाहन, ये रही हादसे की बड़ी वजह

Thu, 01 Apr 2021 01:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Apr 2021 01:09 PM IST
सार

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पहले ही दिन हादसा, आपस में भिड़े वाहन
  • घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
Accident on the Delhi-Meerut Expressway of first day in Meerut
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को पहले ही दिन वाहन आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया गया कि एक गाड़ी में ड्राइवर अंदर फंसा हुआ है। जिसे निकालने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डायवर्जन होने के कारण यह हादसा हुआ है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के गर्डर रखने के कारण डायवर्जन की व्यवस्था पहले दिन ही दिन फेल हो गई। सवाल है कि जब गर्डर रखे जाने थे तो एक्सप्रेस-वे क्यों खोला गया।
विज्ञापन


आज ही हुई हाईवे की शुरुआत

तीन वर्ष एक महीने के इंतजार के बाद मेरठवासियों को आज दिल्ली आने-जाने के लिए एक्सप्रेसवे की सौगात मिल गई। उद्घाटन की औपचारिकताओं के बगैर मेरठ से दिल्ली तक 82 किलोमीटर का सफर आसान हो गया है। अहम बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर टोल दरें तय होने में एक सप्ताह लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां बनी कातिल: अपने दो मासूम बच्चों को दी खौफनाक मौत, तस्वीरों के साथ जानें क्या है पूरी वारदात

मेरठ के यात्री परतापुर से डासना तक का सफर मात्र 25 मिनट में पूरा कर सकेंगे, जबकि दिल्ली-मेरठ के बीच की यात्रा 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यात्रियों को मोदीनगर और मुरादनगर में रोजाना लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। दिल्ली-मेरठ की दूरी को कम करने के लिए 2008 में मंथन शुरू हुआ था। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर दिसंबर, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। पहले प्रोजेक्ट को नवंबर 2019 में पूरा किया जाना था लेकिन तकनीकी कारणों और फिर कोरोना महामारी के चलते प्रोजेक्ट की समयसीमा करीब डेढ़ साल बढ़ गई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed