फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident on delhi road at meerut and two killed and many injured

दिल्ली रोड पर भीषण हादसा, जो भी सामने आया रौंदता चला गया कैंटर, 2 की मौत-कई गंभीर घायल

Thu, 04 Oct 2018 06:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Oct 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Accident on delhi road at meerut and two killed and many injured
दिल्ली रोड पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर एक कंटेनर चालक द्वारा बरपाए गए खूनी खेल का मंजर अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि गुरुवार को फिर से एक कैंटर ने कहर बरपा दिया। दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर एक कैंटर ने किनारे खड़े फल विक्रेता सहित चार-पांच युवकों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल गए।     

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक कैंटर दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा था। जब यह कैंटर एनएच-58 पर परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर तिराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़े फल विक्रेता और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार सहित चार-पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में फल विक्रेता और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवक पास के गांव के ही बताए जा रहे हैं। वहीं घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच-58 पर जाम लगा दिया। उधर, सूचना मिलते ही सीओ ब्रहमपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना था कि आला अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए तभी जाम खुलेगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। यही नहीं बल्कि पीड़ित परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया और कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident on delhi road at meerut and two killed and many injured
दिल्ली रोड पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले नशे में धुत एक कंटेनर चालक ने दिल्ली रोड पर ऐसा खूनी खेल खेला कि जो भी सामने आया उसे ही रौंदता चला गया। नशे में धुत कंटेनर चालक ने एक-दो नहीं बल्कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल डाला था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गनीमत रही थी कि यह बेकाबू कंटेनर जिस समय दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल की तरफ से शहर में घुसा तो उस समय तक दिल्ली रोड की अधिकांश दुकानें बंद हो जाती हैं। दिल्ली रोड पर वाहनों का आवागमन भी कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि शॉप्रिक्स चौराहे पर सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस के बाहर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाती है। लेकिन रात के दस बजते ही शहर की सड़कों से पुलिस गायब हो गई। यदि चेकिंग हुई होती तो कंटेनर के चालक को पकड़ा जा सकता था। यही वजह रही कि पुलिस के शॉप्रिक्स चौराहे से गायब होने पर चालक ने कंटेनर शहर की तरफ दौड़ा दिया।

इरा मॉल पर दो की मौत
इस कंटेनर ने दिल्ली चुंगी से करीब 150 मीटर पहले मीट की गाड़ी समेत कई वाहनों में टक्कर मारी थी। इससे पहले इरा मॉल के पास इसी कंटेनर ने दो लोगों को रौंद दिया था। जिनकी मौके पर मौत हो गई थी। वहीं कई घायल हो गए थे तो फुटबॉल चौराहे पर कई रिक्शा चालक और लोग इस कंटेनर की चपेट में आ गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed