फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: accident on abulane car hit to scooty

मेरठ: आबूलेन बाजार में छह मिनट तक चला ड्रामा, कार-स्कूटी सवार युवतियों में हुई मारपीट, ये था मामला

Fri, 07 Jan 2022 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 10:53 AM IST
सार

मेरठ के आबूलेन बाजार में स्कूटी व कार सवार युवतियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने उनकी वीडियो बना ली। बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले करीब 5-6 मिनट कर ड्रामा चला।

विज्ञापन
Meerut News: accident on abulane car hit to scooty
आबूलेन मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर के पाश इलाके आबूलेन पर कार और स्कूटी में मामूली साइड लगने पर युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी लगने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक गाड़ी में सवार होकर एक पक्ष वहां से फरार हो गया। पुलिस को दूसरे पक्ष ने गाड़ी का नंबर दिया है।

विज्ञापन


मोदीपुरम स्थित गणपति एंक्लेव निवासी हनी उर्फ रोशनी अपनी सहेली के साथ गुरुवार को आबूलेन से शॉपिंग करके वापस स्कूटी से जा रही थीं। दास मोटर्स के पास स्कूटी की कार से मामूली सी टक्कर हो गई। रोशनी का आरोप है कि गाड़ी चला रही युवती ने उसके पैर पर पहिया चढ़ाया था। जिस पर स्कूटी सवार युवतियों और कार में बैठी युवतियों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गाड़ी में बैठी दो युवती उतर कर नीचे आ गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और वहां मौजूद लोग उनकी वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


आबूलेन पर करीब 5-6 मिनट तक यह ड्रामा चला। वहीं मामले की जानकारी लगते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले गाड़ी वाला पक्ष वहां से जा चुका था। लेकिन स्कूटी सवार युवतियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को दे दिया है। स्कूटी सवार युवतियों ने खुद से मारपीट होने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो 

आरोपी पीड़िता ने हेलमेट, चश्मा और मोबाइल तोड़ने का आरोप भी लगाया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जिन लोगों ने वीडियो बनाई है। उनसे भी पुलिस ने वीडियो मांगी है। हालांकि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना कैद है। पुलिस इस फुटेज को लेकर ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed