फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident news up: two youth died in an Accident in saharanpur today

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 17 Mar 2022 07:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

सहारनपुर में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Accident news up: two youth died in an Accident in saharanpur today
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर क्षेत्र में कलसिया-छुटमलपुर सड़क मार्ग पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर के मजरे केवलगढ़ निवासी रजनीश (25) पुत्र महेंद्र सिंह और हरिपुर गांव निवासी दीपक (26) पुत्र राजकुमार बाइक पर छुटमलपुर की तरफ से रंग (होली) खेलकर आ रहे थे। मुस्तापुर गांव के पास कलसिया की तरफ से गए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। ट्रक को उसका चालक व परिचालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed