{"_id":"b28e427a0451e6997c39b8a422a5e4c5","slug":"accident-meerut-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाईयों को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाईयों को ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-बागपत मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
बागपत के थाना सिंघावली क्षेत्र के गांव हजूराबाद निवासी वीरपाल सिंह अपने छोटे भाई योगेंद्र के साथ मंगलवार को परतापुर के गांव घोपला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। शाम के करीब पांच बजे दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। बागपत मार्ग पर गांव कुराली के समीप बागपत की ओर से आए गेहूं लदे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गये।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हरियाणा के जींद निवासी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सगे भाईयों की मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन