{"_id":"58d2cb6f4f1c1b425c1a3bcf","slug":"accident-by-truck-girl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र केहापुड़ चुंगी पुलिस चौकी के पास स्टंटबाजों से बचने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार युवक और उसके चार बच्चे सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चा और उनका पिता घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने मेरठ-हापुड़ रोड जाम कर बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव किया गया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
बुधवार रात करीब आठ बजे लोहिया नगर निवासी राकिब बाइक से हापुड़ रोड स्थित कश्मीरी पैलेस में एक कार्यक्रम में गया था। बाइक पर उसकी बेटी अनूसा (5) आयशा (9) बेटा अली मूुर्तजा (2) और उमर (7) भी बैठे थे। जब बाइक हापुड़ चुंगी पुलिस चौकी के पास पहुंची तो सड़क पर कुछ युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए चल रहे थे। उनसे बचने के चक्कर में राकिब की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह और उसके बच्चे सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे एक ट्रक का पहिया बेटी अनुसा के सिर से उतर गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे उमर का पैर टूट गया। राकिब को भी चोट आई है। लोगों ने हापुड़ रोड जाम कर दिया। राहगीरों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक को ट्रक से उतारकर पिटाई की गई। ट्रक चालक के दूसरे संप्रदाय से होने पर भीड़ भड़क गई। लिसाड़ी गेट, नौंचदी, खरखौदा, ब्रह्मपुरी, परतापुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर आई है। लोगों ने दस लाख का मुआवजा और घायलों का इलाज कराने की मांग की। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने भीड़ को समझाकर किसी तरह शांत किया। तब कहीं जाकर करीब पौने दस बजे जाम खोला गया।
सांप्रदायिक माहौल गर्माने की कोशिश
मेरठ। पकड़े गए ट्रक पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम लिखा था। घायल और पीड़ित अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण लोगों का गुस्सा और भड़क गया। ट्रक में भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई। लोगों ने मामले को सांप्रदायिक तूल देने की भी कोशिश की, लेकिन कुछ पुलिस ने कुछ लोगों के सहयोग से स्थिति को संभाल लिया।