फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident at Rapid Site: Electrician dies, four injured due to falling of gantry, officials busy in hiding

रैपिड साइट पर हादसा: गैंट्री गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, चार घायल, हादसे को छिपाने में जुटे रहे अधिकारी

Mon, 18 Nov 2024 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 18 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के दाैरान हुए हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की माैत हो गई जबकि चार मजदूर घायल हो गए। वहीं अधिकारी कई घंटे तक मामला छिपाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Accident at Rapid Site: Electrician dies, four injured due to falling of gantry, officials busy in hiding
रैपिड प्रोजेक्ट पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रही लारसन एंड टूर्बो लिमिटेड (एलएंडटी) कंपनी के यार्ड में रविवार को हादसा हो गया। गैंट्री (लोहे का भारी ढांचा) गिरने से बिहार के रोहताश जिले के गांव समहोता निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के अधिकारी काफी देर तक हादसे को छिपाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


एलएंडटी कपंनी नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने शताब्दीनगर में अपना यार्ड बना रखा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कर्मचारी यार्ड में मशीनों को खोल रहे थे। इलेक्ट्रिशियन सुबोध के अलावा सहारनपुर निवासी सुऐब और जुबैर, बुलंदशहर निवासी सुनील और गाजियाबाद निवासी मोनू भी काम में लगे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान गैंट्री अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: आज मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर,अखिलेश यादव और जयंत चाैधरी होंगे आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध गैंट्री के नीचे दब गया, जबकि चार मजदूर चपेट में आने से घायल हो गए। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्कसकों ने सुबोध को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों की हड्डी टूटी हुई बताई गई है। इनमें सुऐब की हालत गंभीर बताई जा रही है।  हादसे की जानकारी होने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे मोर्चरी भेज दिया। 

यार्ड से कंपनी समेट रही है सामान 
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कंपनी का इस क्षेत्र का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते इस यार्ड से सामान समेटने का काम किया जा रहा है। इसी काम में कंपनी के कर्मचारी जुटे हुए थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सुबोध के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कमेटी कर रही हादसे की जांच
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मेरठ में प्रीकास्ट यार्ड में एक गैंट्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने करने के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित की गई कमेटी जांच कर रही है।

एक साल में हुए प्रमुख हादसे 
-6 जून 2024 दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन के फाउंडेशन का गर्डर गिरने से दबकर स्कूटी सवार अमरोहा निवासी सेल्समैन ऋतिक की मौत। ऋतिक शास्त्री नगर में किराये के मकान में रह रहा था। 
-16 जुलाई 2024 को देर रात अचानक शॉप्रिक्स के सामने निर्माणाधीन पिलर ढह गया था। मलबे में आठ मजदूर दब गए थे। रैपिडएक्स प्रशासन की ओर से जांच की बात कही गई, लेकिन क्या जांच हुई और क्या कार्रवाई हुई, इसका आज तक कुछ नहीं पता।
-3 मई 2024 को जैक हटने से तेज धमाके के साथ डौरली स्टेशन पर लोहे के गर्डर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए।
-9 अप्रैल 2024 को डौरली स्टेशन पर पिलर के ऊपर रखी मशीन अचानक झुक गई, जिस कारण कई कर्मचारी बाल-बाल बचे।
-28 फरवरी 2024 को बीयर कैप मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कई लोग इसकी चपेट में आने से बचे।
-29 अक्टूबर 2023 को निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही अमित शर्मा की कार पर गिर गया था। हादसे में सिपाही घायल हो गया था और कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed