{"_id":"68bb24044b1c1394370d71ed","slug":"abvp-took-out-a-torchlight-procession-in-protest-against-the-lathicharge-on-students-meerut-news-c-72-1-mrt1063-140024-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस
Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज और अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से विवेकानंद की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
एबीवीपी ने अपनी मांग में बताया कि एफआईआर में नामजद चांसलर, वाइस-चांसलर और रजिस्ट्रार सहित सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अवैध कब्जे वाली विश्वविद्यालय की भूमि को सील करके बुलडोजर से मुक्त कराया जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा। जुलूस निकालने वालों में अभिषेक, ध्रुव, धर्मेंद्र सिंह, आर्यन प्रजापति, मोहित तोमर, अनुज बैसला आदि प्रमुख मौजूद रहे।