फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abulen accused of molesting a girl and beat up the youth

आबूलेन पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा युवक को पीटा

Mon, 04 Aug 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Abulen accused of molesting a girl and beat up the youth
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन कांठ के पुल के पास युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह एक आउटलेट पर नौकरी करती है। वह रात को अपने घर जा रही थी। जैसे ही आबूलेन पर कांठ के पुल के पास पहुंची, तो पीछे से आए युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी की घेराबंदी कर दी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ते हुए पीटा गया। मौके पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस युवक को थाने ले आई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि दो पक्षों में मारपीट का है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। पकड़े गए बुढ़ाना गेट निवासी एजाज के खिलाफ सोमवार को शांतिभंग में कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed