फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abortion after gang rape

Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात

Fri, 20 Feb 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Abortion after gang rape
मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती के साथ मैट्रिमोनी साइट के जरिये निकाह का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने के की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सरधना निवासी एक युवक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसने मैट्रिमोनी साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी जहां उसकी मुलाकात सरधना निवासी एक युवक से हुई। युवक ने खुद को इलाहाबाद में पाइपलाइन टेलीकॉम का कर्मचारी बताया और अच्छी सैलरी व कंपनी के फ्लैट का लालच देकर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। पहली मुलाकात मेरठ के बेगमपुल पर हुई जहां से आरोपी उसे कार में घुमाने के बहाने सोफीपुर-लावड़ रोड ले गया और निकाह का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन



इलाहाबाद से लखनऊ तक हैवानियत

आरोप है कि युवक ने युवती को 27 दिसंबर 2025 को इलाहाबाद बुलाया और तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नए साल के जश्न के बहाने दोबारा बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने 2 फरवरी 2026 को बनारस में 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एक फर्जी निकाहनामा तैयार करवाया। इसके बाद धोखे से दवाई खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया गया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। 12 फरवरी को आरोपी उसे लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली में गला दबाकर हत्या की कोशिश

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिल्ली में उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर युवती मेरठ अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। सीओ दौराला, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर सघन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed