{"_id":"67782a72c01fb31b6b0f28e9","slug":"abhishek-and-chhavi-will-target-in-nationals-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126944-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेशनल में निशाना साधेंगे अभिषेक और छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेशनल में निशाना साधेंगे अभिषेक और छवि
विज्ञापन
मेरठ----- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी ट्रायल देते िखलाड़ी-----नीटू
सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में हुआ तीरंदाजी का ट्रायल, उत्तर प्रदेश की टीम का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 28 जनवरी से उत्तराखंड में नेशनल खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर जिला तीरंदाजी संघ की ओर से 2 से 3 जनवरी तक सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में यूपी की तीरंदाजी टीम के लिए ट्रायल हुए। शुक्रवार को रिकर्व पुरुष वर्ग, कंपाउंड महिला, इंडिया राउंड पुरष, रिकर्व महिला, इंडियन राउंड महिला और कंपाउंड पुरुष वर्ग के लिए यूपी की टीम का चयन हुआ। शुक्रवार को इन वर्ग में 18 खिलाडि़यों का चयन हुआ जिसमें मेरठ से अभिषेक और छवि का चयन किया गया।
रिकर्व पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के नीरज ने 1349 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, रोहित ने 1338 के साथ दूसरा स्थान, गाजीपुर के अमन ने 1330 अंक के साथ तीसरा और मऊ के मृणाल ने 1327 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड महिला में गाजियाबाद की साक्षी ने 1415 अंक के साथ पहला, रिशा राठी ने 1407 अंक के साथ दूसरा, मथुरा के वर्णेया ने 1398 अंक के साथ तीसरा और बागपत की आकांक्षा ने 1386 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में बागपत के शुभम ने पहला, बागपत के मनीष ने दूसरा, यूपीपी के जयदीप ने तीसरा और मेरठ के अभिषेक ने 1307 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व महिला में मथुरा की चेष्ठा ने पहला और मऊ की माधवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड महिला वर्ग में मेरठ की छवि ने पहला और बागपत की विदाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर के अभिषेक ने पहला ओर गाजियाबाद के प्रिंस राजपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अनुज शर्मा ने बताया कि नेशनल इन सभी खिलाड़ियों का चयन यूपी की टीम में हुआ है। इन वर्ग में यह खिलाड़ी नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगे।