{"_id":"677444615051d543ad03c5b8","slug":"abhinav-murder-case-crime-branch-searched-the-cameras-saw-the-incident-spot-meerut-news-c-14-1-mrt1051-746613-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव हत्याकांड : क्राइम ब्रांच ने खंगाले कैमरे, देखा घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव हत्याकांड : क्राइम ब्रांच ने खंगाले कैमरे, देखा घटनास्थल
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। अभिनव हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हत्या में किशोर के परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी दुकानदार सुनील कुमार का 17 वर्षीय बेटा अभिनव शनिवार को अपने कॉलोनी के ही 16 साल के दोस्त के साथ मंगलपांडे नगर आईआईटी की कोचिंग के लिए गया था। शाम तक घर नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजनों को उसके दोस्त पर शक हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर कंकरखेड़ा थाने पर पूछताछ की। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अभिनव की हथौड़े से सिर कुचल कर हत्या करना कबूल किया था। एक लड़की को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही थी। इसी को लेकर दोस्त ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह अभिनव का शव गढ़ रोड पर काली नदी के चकरोड पर ट्यूबवेल के पास से बरामद किया था।
बेटे की मौत के बाद परिजनों व पड़ोसियों में आक्रोश आ गया था। इसके बाद भीड़ ने रोहटा रोड व हाईवे-58 पर जाम लगा दिया था। सोमवार को पीड़ित परिजनों ने सीओ दौराला और एसएसपी दफ्तर पर हंगामा कर हत्याकांड के पूरे खुलासे की मांग की थी। परिजनों का कहना है कि हत्याकांड में अन्य लोगों भी शामिल रहे है, एक अकेला किशोर ऐसे हत्या नहीं कर सकता। साथ ही परिजनों ने कंकरखेड़ा पुलिस पर सवाल उठाए थे। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
विज्ञापन
मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने कंकरखेड़ा थाने से अभिनव हत्याकांड की तमाम पत्रावली और अन्य अभिलेख अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। टीम सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
माता-पिता बेटे को याद कर हो रहे बेहाल
मृतक अभिनव के मामा कपिल ने बताया कि भांजा पढ़ने में बहुत होशियार था। वह कोचिंग सेंटर से आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह इंजीनियर बनकर माता-पिता का समय सहारा बनना चाहता था। अभिनव 11वीं की पढ़ाई परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल से कर रहा था। बेटे को याद कर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बेबस मां पुलिस से इंसाफ की मांग कर रही है।
कैंट विधायक ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात
कैंट विधायक अमित अग्रवाल मंगलवार को पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार ने कैंट विधायक से आरोपी के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की। कैंट विधायक ने आला अधिकारियों से घटना को लेकर बात की। साथ ही पीड़ित परिजनों का हर संभव न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।