{"_id":"68a398dce4088587bd0889fc","slug":"abduls-family-demanded-the-immediate-arrest-of-the-accused-chand-and-chaman-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138970-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल के परिजनों ने की आरोपी चांद और चमन की जल्द गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल के परिजनों ने की आरोपी चांद और चमन की जल्द गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछेरान में शुक्रवार रात बेटी के जन्मदिन पर हुई अब्दुल करीम की हत्या के मामले में परिजन सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिले। परिजनों ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध जताया। रेलवे रोड पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोपी चांद और चमन की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सदर बाजार क्षेत्र के मोरगंज भूसा मंडी में अब्दुल करीम पत्नी और तीन पुत्रियों व दो पुत्र के साथ रहता था। शुक्रवार रात बेटी रिम्सा (12) के जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज आवाज पर गाने बजाने को लेकर पड़ोसी अय्यूब (40) से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि अय्यूब और उसके पुत्र आबिद व साथियों ने मिलकर लोहे की रॉड और कुर्सियों से अब्दुल पर हमला कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय अब्दुल करीम की मौत हो गई थी। अब्दुल के साले वसीम ने शाहिद और उसके भाई चांद व चमन और साथी अय्यूब व उसके पुत्र आबिद के खिलाफ तहरीर दी थी।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर शाहिद, अय्यूब और आबिद को गिरफ्तार कर लिया था। चांद और चमन अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। सोमवार को पीड़ित परिजन एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए रेलवे रोड थाना पुलिस पर हत्यारोपियों से साठगांठ कर मुकदमा गलत धाराओं में दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि पीड़ित को भी थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
वसीम का कहना था कि उसकी बहन व बहनोई का चार माह पहले भी हमलावरों से झगड़ा हुआ था। इसका मुकदमा सदर बाजार थाना में दर्ज हुआ था। आरोपी अवैध रूप से चरस व गांजा बेचते हैं। नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति तथा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मुकदमे में जांच के आधार पर उचित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।