फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abdul Salam died during treatment.

Meerut News: उपचार के दौरान अब्दुल सलाम ने तोड़ा दम

Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abdul Salam died during treatment.
लावड़- मृतक अब्दुल सलाम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
लावड़। राजस्थान के धौलपुर में बीते सप्ताह मेला स्थल पर दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए थे। घायलों में लावड़ के मोहल्ला बाड़ा निवासी अब्दुल सलाम भी घायल हो गए थे। अब्दुल सलाम की सोमवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अब्दुल सलाम (55) अपने तीन साथियों के साथ राजस्थान के धौलपुर में मेले में पायदान की दुकान लगाने के लिए गए थे। मेला स्थल पर दीवार गिरने से दीवार के मलबे में अब्दुल सलाम, मुन्नू, गुलनवाज घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से तीनों घायलों को मेरठ मेडिकल भेज दिया गया था। सोमवार देर रात अब्दुल सलाम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब्दुल सलाम के छह बेटे व दो बेटियां हैं। पड़ोसियों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed