फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abdul became the Messiah... saved the lamp of two houses from extinguishing

Meerut News: अब्दुल बना मसीहा... बुझने से बचाए दो घरों के चिराग

Mon, 21 Aug 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Abdul became the Messiah... saved the lamp of two houses from extinguishing
मेरठ/जानीखुर्द। सिवालखास में रील बनाने के चक्कर में जिस समय एजाज, कार्तिक और अरहम डूब रहे थे तब 15 वर्षीय अब्दुल रहमान ने हौसला दिखाते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी थी। बारिश के कारण गंगनहर में पानी का बहाव काफी तेज है, लेकिन अब्दुल ने अपनी जान की परवाह नहीं की। काफी मशक्कत के बाद वह कार्तिक और अरहम को सकुशल बाहर निकालकर ले आया। यहां तक कि उसने एजाज को भी बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में हाथ से छूट गया।
विज्ञापन

सिवालखास निवासी अब्दुल रहमान गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह अपनी भैंसों को चराने के लिए गंगनहर की पटरी पर गया था। बचपन से ही वह गंगनहर में नहाते और तैरते हुए बड़ा हुआ है। 10 साल की उम्र में उसने तैरना सीख लिया था। ऐसे में उसे तैरना आता था। अब्दुल का कहना है कि उसे दुख है कि वह एजाज को नहीं बचा पाया। एजाज के डूबने पर सभी दुखी थे, लेकिन जिस तरह अब्दुल रहमान हौसला दिखाया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा था। कार्तिक और अरहम के परिजनों का भी कहना था कि वह इस अहसान को कभी नहीं भूला पाएंगे।
विज्ञापन


पापा जल्दी आऊंगा, फिर मिली डूबने की खबर
रील बनाने के चक्कर में गंगनहर में डूबा छात्र एजाज जिस समय घर से निकला तब यह कहकर गया था कि जल्दी ही वापस आ जाऊंगा। दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने जा रहा हूं। भूडबराल निवासी पिता फारूख सैफी का कहना है कि शाम के समय वह अपने मेडिकल स्टाेर पर बैठे थे। तभी एजाज अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था। परिजनों ने उसे रोका था, लेकिन वह दोस्तों के साथ आ गया। पिता का कहना है कि अगर उन्हें पता होता तो कभी भी एजाज को नहर पर नहीं आने देते। परिजन बार-बार पुलिस से मांग करते रहे कि गोताखोरों को बुलाकर उनके बेटे की तलाश करा दो, लेकिन अंधेरा होने के कारण यह संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed