{"_id":"6ab3e24ce14b16060101506c","slug":"abduction-of-a-teenage-girl-meerut-news-c-40-1-mct1015-113530-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी अपहरण: 18 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, ग्रामीणों का थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी अपहरण: 18 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, ग्रामीणों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव गगसोना से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। गांव के ही राजा नामक युवक पर अपहरण का आरोप है। पीड़ित पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की निष्क्रियता से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात थाने पर हंगामा किया।
ग्रामीगों ने थाना प्रभारी पूनम जादौन से किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार को पीड़ित परिवार और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय मेरठ पहुंचे। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई। सीओ पंकज लवानिया का कहना है पुलिस की दो टीम किशोरी और आरोपी को तलाश रही है।
-- -- -- -- -- --