फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ab larkiya sambaalegi toll

अब लड़कियां भी वाहन चालकों से टोल वसूलेंगी, माह के अंत तक होगी व्यवस्था

Sat, 03 Dec 2016 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
ab larkiya sambaalegi toll
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभी तक आपने सिवाया टोल प्लाजा पर युवकों को ही वसूली करते देखा होगा। लेकिन अब लड़कियां भी वाहन चालकों से टोल वसूली करेंगी। गोपनीय तरीके से इंटरव्यू चल रहे हैं। माह के अंत तक यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर आएदिन झगड़े, अभद्रता और बखेड़ा होता है। जिससे टोल टैक्स की हानि तो होती ही है, साथ ही मारपीट में यात्री और टोलकर्मी घायल हो जाते हैं। टोल अधिकारी इस बात पर मंथन कर रहे थे कि आखिर कैसे इस सबको रोका जाए, जिससे वसूली भी निर्बाध रूप से शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहे। काफी सोच-विचार के बाद तय किया गया कि टोल प्लाजा पर लड़कियों की तैनाती हो, तो इस लड़ाई-झगड़े, गालीगलौज और बदतमीजी पर लगाम कसी जा सकती है। अब कुछ दिनों से टोल कलेक्टर (टीसी) के पद के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं, जिसमें पढ़ी-लिखी, मेहनती और फिट लड़कियों को तवज्जो दी जा रही है। दिसंबर माह के अंत तक टोल प्लाजा पर गर्ल्स की तैनाती करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ये रहेगी शिफ्ट
फिलहाल सुबह आठ से शाम चार बजे तक की एक शिफ्ट रखी गई है, जिसमें गर्ल्स टोल वसूली करेंगी। टोल प्रबंधन ने इस बात का ध्यान रखा है कि रात के समय युवकों की ही ड्यूटी रहे। अभी तक 20-25 लड़कियों के इंटरव्यू लिए जा चुके हैं। कुल 18 लड़कियों का चयन किया जाना है, जिनको प्रतिमाह 6500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करेंगी काम
टोल प्लाजा पर 12 लेन हैं। छह लेन आने और छह जाने के लिए। लेन पर बूथ बने हुए हैं। बूथ में पूरा कंप्यूटर सिस्टम लगा हुआ है। इन्हीं बूथों पर लड़कियों की तैनाती रहेगी। वह पर्ची काटेंगी और टोल वसूलेंगी। टोल प्रबंधन ने लड़कियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है। बूथ के बाहर पहले की तरह सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। टोल प्लाजा की कैब ही लड़कियों को घर से लेकर आएगी और छोड़ने जाएगी। उनके नाश्ते और दोपहर के खाने की व्यवस्था भी टोल प्लाजा ही करेगा।

ये दी जाएगी ट्रेनिंग
- टोल के मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा
- लोकल लोगों को कैसे हैंडल करना है
- कंप्यूटर सिस्टम और पर्ची काटने की जानकारी
- टोल पर वाहनों के दबाव में कैसे काम करना है
- यातायात के अनुसार कब कितनी लेन खोलनी हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed