फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aashram ke paartanaron mein vivaad, sai baba ki murti todi

जानिए, क्यों तोड़ दी साईं बाबा की 16 फुट ऊंची मूर्ति

Sat, 04 Feb 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Feb 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
aashram ke paartanaron mein vivaad, sai baba ki murti todi
साईंबाबा की मूर्ति तोड़ी

ग्राम कनौड़ा के निकट हाईवे स्थित साईं बाबा आश्रम की जमीन को लेकर पार्टनरों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने शुक्रवार को जेसीबी से आश्रम परिसर में बनी कुटिया और साईंबाबा की 16 फुट ऊंची मूर्ति तोड़ दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे दूसरे पक्ष ने तोड़फोड़ का विरोध कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। वहीं, पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 

आश्रम की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

aashram ke paartanaron mein vivaad, sai baba ki murti todi
आश्रम में जेसीबी चलाई

बुढ़ाना गेट स्वामीपाड़ा निवासी नीरू शर्मा ने बताया कि उनके पति पवन पाराशर ने आबूलेन निवासी नीता सहगल के साथ मिलकर हाईवे स्थित कनौड़ा गांव के निकट साईंधाम आश्रम का निर्माण कराया था। इस आश्रम में दोनों बराबर के साझीदार हैं। बताया कि आश्रम में कुटिया, कमरे समेत लगभग 16 फुट ऊंची साईं बाबा की मूर्ति का भी निर्माण कराया था। उसके पति पवन पराशार तबीयत खराब होने के कारण करीब एक वर्ष से आश्रम नहीं आ सके थे। आरोप है कि पिछले एक साल से नीता सहगल ने आश्रम को बंद कर दिया था। पवन पाराशर का बीती तीन जनवरी को निधन हो गया। नीरू शर्मा का आरोप है कि नीता सहगल आश्रम की जमीन पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसने अपने बेटे वरुण सहगल के साथ मिलकर शुक्रवार को आश्रम में जेसीबी से कुटिया और 16 फुट की साईं बाबा की मृूर्ति तोड़ दी। इसकी जानकारी पाकर वह परिजनों के साथ आश्रम पहुंची। इस पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। आश्रम में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना पाकर दौराला इंस्पेक्टर यशवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने आश्रम में चल रहा कार्य रुकवा दिया। इस मामले में नीरू शर्मा ने दौराला थाने पर नीता सहगल और उसके बेटे वरुण सहगल के खिलाफ में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दौराला इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि नीरू शर्मा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों में आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद है। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed