Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarav and Shubhanshi made the longest jump.

Meerut News: आरव और शुभांशी ने लगाई सबसे लंबी कूद

Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Aarav and Shubhanshi made the longest jump.
आर्मी पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक एथलीट मीट में दिखाया दम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक एथलीट मीट में पांचवें दिन लंबी कूद, ऊंची कूद समेत कई खेल स्पर्धाएं हुई। लंबी कूद में बालक वर्ग में आरव और बालिका वर्ग में शुभांशी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में कक्षा दस के आरव ने 5.64 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 के देवांश ढाका ने 5.41 मीटर के साथ दूसरे और अंश सिंह 5.35 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में कक्षा 9 की शुभांशी ने 4.32 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 की माही ने 3.93 मीटर के साथ दूसरा और कक्षा 10 की रुद्राक्षी ने 3.92 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर पुरुष वर्ग ऊंची कूद में आरव ने 1.45 मीटर की ऊंचाई पार कर प्रथम स्थान, सिद्धार्थ ने 1.42 मीटर के साथ द्वितीय तथा तनिष्क ने 1.40 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रुद्राक्षी ने 1.12 मीटर की ऊंचाई पार कर प्रथम स्थान हासिल किया। जन्नत ने 1.10 मीटर के साथ द्वितीय तथा निशि ने 1.08 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर महिला वर्ग 200 मीटर दौड़ में हृषिता ने 33.73 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी ने 34.10 सेकंड के साथ दूसरा और उन्नति ने 34.46 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में जागृति ने 1 मिनट 19 सेकंड का समय लेकर प्रथम, शुभांशी ने 1 मिनट 23 सेकंड के साथ द्वितीय तथा अनोखी ने 1 मिनट 24 सेकंड के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता व प्रवीण गौतम, डॉ. वीर सिंह आदि ने विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed