फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aapas me birne vaale

‘आपस में ही लड़ने वाले भाजपा के सामने क्या चुनाव लड़ेंगे’

Thu, 15 Sep 2016 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 15 Sep 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
aapas me birne vaale
डॉ. महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि आपस में झगड़ने वाले सपाई चुनाव में भाजपा से क्या लड़ेंगे। शिवपाल यादव का सपना था कि मुलायम के बाद सत्ता उन्हें मिलेगी। लेकिन सत्तासीन हो गए अखिलेश। आरोप लगाया कि साढे़ चार साल जिन मंत्रियों से प्रदेश में लूट करवाते रहे, अब हटाकर दामन साफ करना चाहते हैं, जो होगा नहीं।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ. महेश शर्मा ने सपा के साथ ही बसपा पर भी तीखे आरोप लगाए। कहा कि बसपा ने यादव सिंह जैसे अफसरों से सूबे की जनता को जमकर लुटवाया। उन्हें जेल भेजने के बजाय सपाई भी सत्ता में आते ही उनके पार्टनर बन गए। भ्रष्टाचार के पौधे को रोपा बसपा ने और खूब सींचा सपा सरकार ने। गायत्री प्रजापति सरीखे मंत्रियों को अब चुनाव से पहले बाहर कर ड्रामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने और इन्होंने जो मिलकर हजारों करोड़ रुपये कमाए, उसका जनता को कौन हिसाब देगा। कहा कि अब तो सपा मुखिया ही कहने लगे हैं कि पार्टी के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। रही सही असलियत अब खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने छह सौ करोड़ रुपये की धनराशि दी है जो लगभग 75 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में खर्च होगी। हस्तिनापुर, शुक्रताल, गढ़ समेत कई धार्मिक स्थलों में अपार संभावनाएं है। पर्यटक स्थल को थीम बेस्ड तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को रामायण, बुद्धा और कृष्णा तीन सर्किटों में विभाजित कर पहचान दी जा रही है। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, श्रीचंद्र शर्मा, कमलदत्त शर्मा, हर्ष गोयल, संदीप गुप्ता एल्फा, गजेंद्र शर्मा, सुनील भराला, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।


मेरठ में बनेगी ग्रीन हवाई पट्टी
केंद्रीय मंत्री ने मेरठ में हवाई अड्डे के सवाल पर कहा कि मेरठ में ग्रीन हवाई पट्टी बनेगी। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही मेरठ से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अयोध्या भी इसी श्रेणी में है। उत्तर प्रदेश में 9 हवाई अड्डे बनाने की कार्य योजना है। जेवर में हवाई अड्डा इसलिए शुरू किया गया। जेवर से मेट्रो ट्रेन भी शुरू होगी। आगरा में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी काम तेज करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुद दिल्ली से मेरठ तक आने में ढाई घंटे लग गए। ऐसे में एक्सप्रेसवे जरूरी है। चिकित्सक होने के नाते उन्होंने कहा कि बुखार को गंभीरता से लें। डेंगू का कोई सीधा इलाज नहीं है। बस बुखार से ही बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed