{"_id":"5814f2c64f1c1b1f66bc1e66","slug":"aap-manayege-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप मनाएं दिवाली, सिस्टम करेगा रखवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप मनाएं दिवाली, सिस्टम करेगा रखवाली
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 30 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी दिवाली खुशियों भरी हो, इसके लिए हर विभाग ने अपनी तरफ से विशेष तैयारियां कर रखी हैं। पुलिस-प्रशासन जहां बाजारों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर है तो स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पॉवर कारपोरेशन, परिवहन निगम ने भी दावे किए हैं कि दिवाली पर जनता को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान यदि आपको कोई असुविधा या परेशानी पेश आती है तो आप सीधे फोन कर संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
कानून और शांति व्यवस्था
प्रशासन : डीएम बी. चंद्रकला के अनुसार दिवाली पर पटाखा बाजारों का स्थान तय करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट स्तर से लाइसेंस जारी किए गए हैं। आबादी में कहीं भी आतिशबाजी नहीं बिकेगी। त्योहार पर सभी अपर नगर मजिस्ट्रेटों और सिटी मजिस्ट्रेट को एडीएम सिटी के नेतृत्व में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। देहात की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन की होगी। देहात में सभी नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम त्योहार पर छुट्टी के बावजूद अलर्ट रहेंगे।
पुलिस : शहर में सुरक्षा इंतजामों के साथ पुलिस का फोकस बेगमपुल और आबूलेन बाजार पर होगा। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार शहर के विभिन्न बाजारों के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। घुड़सवार दस्ता भी गश्त पर रहेगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ भी रहेगी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड भी तैनात होगा। ये व्यवस्था एक नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
यहां लगेंगे बैरियर : आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, हापुड़ अड्डा
यहां तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
टीम 1: बेगमपुल से रजबन बाजार ,हनुमान चौक, घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल
टीम 2: कांठ का पुल से लालकुर्ती, बड़ा बाजार, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड
टीम 3 : हापुड़ स्टैंड से भगत सिंह मार्केट, शाहपीर गेट इंदिरा चौक से हापुड़ स्टैंड
टीम 4 : हापुड़ स्टैंड से भूमिया पुल, ओडियन सिनेमा, ब्रह्मपुरी चौपला
टीम 5: घंटाघर से सराफा बाजार, गुदड़ी बाजार, बुढ़ाना गेट, घंटाघर
आबूलेन के लिए अतिरिक्त फोर्स
9 सब इंस्पेक्टर, 3 महिला सब इंस्पेक्टर, 25 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल
किसी भी घटना पर यहां दे सूचना
100, 9454401099
फायर ब्रिगेड की व्यवस्था
बेगमपुल, घंटाघर, जिमखाना मैदान, हापुड़ स्टैंड, तेजगढ़ी चौराहा, भूमिया का पुल, रामलीला ग्राउंड टीपीनगर, हस्तिानापुर, मवाना, सरधना, परतापुर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना पर दमकल गाड़ी तुरंत रवाना होगी।
जरूरत पड़े तो फोन करें
101, 9454418747, 9454418751
यहां लगा है पटाखा बाजार
जिमखाना मैदान, भैसाली, साकेत पार्क, नौचंदी मैदान, माधवपुरम सेक्टर 1 में खाली मैदान, रामलीला मैदान, दांतल मार्ग, जैननगर खुला मैदान, एसएसडी ब्वॉयज स्कूल मैदान, शास्त्रीपार्क, शास्त्रीनगर, सरधना, हस्तिानपुर में स्टेट बैंक के पास।
यह हैं नगर निगम के दावे
स्ट्रीट लाइट : निगम प्रशासन का दावा है कि दिवाली की रात स्ट्रीट लाइटों से रोशन रहेगी। कहीं पर स्ट्रीट लाइट खराब है तो इसकी सूचना 0121 2420851 या 2421316 पर फोन कर दे सकते हैं।
पेयजल : दिवाली पर पेयजल की निर्बाध सप्लाई के लिए जलकल विभाग ने भी दावे किए हैं। सप्लाई प्रभावित होती है तो आप जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 9756030499 पर फोन कर सकते हैं।
सफाई व्यवस्था : निगम प्रशासन ने दिवाली पर विशेष सफाई व्यवस्था के दावे किए हैं। कहीं भी गंदगी दिखाई दे तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुंवरसेन के मोबाइल नंबर 9412234121 पर शिकायत कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
त्योहार के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी को अलर्ट रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में तीनों ईएमओ तैनात रहेंगे। सीनियर चिकित्सक भी ऑन कॉल उपलब्ध होंगे। वायरल बुखार, डेंगू और चिकनगुनिया को देखते हुए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त की गई हैं।
आपात स्थिति में यहां करें कॉल
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - 0121- 2604977
ईएमओ डॉ. अजित (मेडिकल) - 9412104583
ईएमओ डॉ. नितिन यादव (मेडिकल) - 9258029009
ईएमओ डॉ. सचिन (मेडिकल) - 8909930001
जिला अस्पताल
इमरजेंसी - 9410609434
एंबुलेंस के लिए - 108
भरपूर बिजली का दावा
पीवीवीएनएल ने भी दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया है। एमडी अभिषेक प्रकाश ने शहर और देहात के सभी अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस दौरान होने वाले फाल्ट को तत्परता से अटेंड किया जाए।
बिजली जाए तो यहां करें शिकायत
- बिजलीघर माधवपुरम, मोहकमपुर, रामलीला ग्राउंड, टीपीनगर, रेलवे रोड, घंटाघर, पीएल शर्मा, लेडीज पार्क, शारदा रोड, मोहनपुरी, इंदिरा चौक, तहसील आदि क्षेत्रों की शिकायत के लिए अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव राणा के मोबाइल नंबर 9412749184 पर संपर्क करें।
- सिविल लाइन, सेंट लुक्स, बेगमपुल, सदर बाजार, पुराना आरटीओ, यूनिवर्सिटी रोड, जागृति विहार, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर आदि के लिए अधिशासी अभियंता द्वितीय आरके सिंह के मोबाइल नंबर 9412749270 पर संपर्क करें।
- नौचंदी, हापुड़ रोड, विकासपुरी, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, स्कीम नंबर सात बिजलीघर के लिए अधिशासी अभियंता तृतीय एसपी सिंह के मोबाइल नंबर 9412749193 पर संपर्क करें।
- कंकरखेड़ा, डिफेंस एंकलेव, सैनिक विहार, गंगानगर वन, गंगानगर टू, अमन विहार, अम्हैड़ा, एमईएस, सोफीपुर बिजलीघर की शिकायत के लिए अधिशासी अभियंता चतुर्थ रवि कुमार अग्रवाल के मोबाइल नंबर 9412749647 पर संपर्क करें।
परिवहन निगम का दिवाली अभियान
दिवाली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। चार नवंबर तक विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। एमडी के निर्देश पर बस संचालन से जुडे़ स्टाफ की छुट्टी निरस्त रहेगी। मेरठ रीजन के आरएम मनोज कुमार पुंडीर के अनुसार लंबे रूटों पर भेजी जाने वाली बसें दिल्ली आईएसबीटी, आनंद विहार से संचालित होंगी। लोकल रूटों पर बसों की भरपाई पहले से चल रही बसों के ट्रिप बढ़ाकर की जाएगी। लोकल रूटों पर भैया दूज के दिन अधिक बसों की जरूरत पड़ती है।
रेलवे का हाल है बेहाल
रेलवे ने इस साल भी मेरठ रूट से कोई भी दिवाली स्पेशल ट्रेन संचालित नहीं की। न ही यहां से चलने वाली मुख्य ट्रेनों नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, फ्रंटियर मेल, शालीमार एक्सप्रेस आदि में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की। त्योहार के चलते पहले से ही सभी ट्रेन फुल हैं।