फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aandolan

किसानों ने बनाई आंदोलन की गोपनीय रणनीति

Mon, 16 May 2016 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
aandolan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 समझौते पर अमल न होने से आक्रोशित किसानों ने रविवार को पंचायत कर एमडीए पर घेराव करने को लेकर गोपनीय रणनीति बनाई। बैठक में पहुंचे खुफिया तंत्र कर्मियों को भी नहीं बताया गया कि असली घेराव कब होगा। वैसे यह तय है कि इस सप्ताह किसी भी तारीख को किसान एमडीए पर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन शुरू कर देेंगे। हालांकि पहले किसानों ने 17 मई को आंदोलन का ऐलान किया था।
विज्ञापन

रविवार को कसेरूबक्सर तिलकपुरम पार्क में हुई बैठक में गंगानगर तथा वेदव्यासपुरी के किसानों ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाई। पंचायत को किसान तेजपाल सिंह, ज्ञानप्रकाश, चंदन, जसवीर, इस्लाम, सत्यपाल, जितेंद्र, मंगत आदि ने संबोधित किया। संघर्ष समिति सचिव हरविंदर सिंह ने कहा कि यह तय हो गया है कि इसी सप्ताह ‘डेरा डालो घेरा डालो’ आंदोलन  शुरू होगा पर अधिकारियों को इसकी तारीख नहीं बताई जाएगी।
विज्ञापन

खास तौर पर महिला किसानों ने इसकी तैयारी की है। महिलाएं अधिकारियों के के कार्यालय में ही चूल्हा जलाएंगी। परिसर में किसान अपने पशु बांधेंगे और यही पर गोबर से उपले बनाए जाएंगे। महिला विंग अध्यक्ष जागेश्वरी देवी ने कहा कि आंदोलन की पूरी तैयारी है। दरअसल गंगानगर, लोहियानगर तथा वेदव्यासपुरी के किसानों के साथ एमडीए प्रतिकर के बदले भूखंड देने का लिखित समझौता कर चुका है पर अभी तक यह समझौता परवान नहीं चढ़ पाया है। ऐसे में किसान खफा हैं। विक्रांत, सिद्घार्थ, नरेश, अज्जू, सतीश शर्मा, शारदा, ममता, सरोज, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी नगर की बैठक आज
शताब्दीनगर के किसानों की सोमवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी। किसान नई भू अधिग्रहण नीति से मुआवजा देने की मांग को लेकर 23 माह से धरना दे रहे हैं। पिछले सप्ताह किसान केरोसिन लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 16 मई को बैठक होगी, जिसमें ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed