फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aandhi se phir aafat

आंधी से फिर आफत, पेड़ गिरे, हाईवे जाम

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
aandhi se phir aafat
आंधी के दौरान आबूलेन और बेगमपुल क्षेत्र में उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात तेज आंधी फिर आफत बनकर आयी। शारदा रोड और साकेत में पेड़ उखड़कर गिर गए। शारदा रोड पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं, साकेत में बाइक सवार दो युवक पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर परतापुर के पास पेड़ टूटकर हाईवे पर जा गिरा, जिसके बाद जाम लग गया। पुलिस ने पेड़ हटवाकर जाम खुलवाया। बागपत रोड और मवाना रोड पर पेड़ गिरने से भी जाम की स्थिति बन गई। हापुड़ रोड पर होर्डिंग्स आंधी में गिर गए। देहात और सिटी कंट्रोल रूम पर दस से अधिक स्थानों की सूचना दर्ज की गई। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ और होर्डिंग्स हटवाये।
विज्ञापन


आंधी में उडे़ होर्डिग्स बैनर  
 दो दिन से बढ़े पारे ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया। शनिवार को दिनभर गर्मी के बाद रात को आई आंधी ने गर्मी से राहत दी। आंधी में कई होर्डिंग्स और बैनर उड़ गए। इससे बाइक सवार घायल होने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह दिन निकलते ही आग बरसनी शुरू हो गई। गर्मी और लू के कारण लोग हाल बेहाल हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सूरज ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई।
रात करीब नौ बजे मौसम बदला तो देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में बैनर और होर्डिंग्स उड़ गए। आंधी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो र्गई। हल्की बूंदाबांदी और हवा से मौसम सुहावना हो गया। पल्लवपुरम चेक पोस्ट के पास होर्डिंग्स गिरने से एक बाइक सवार बाल-बाल बचा।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 48 और न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम का कहना है कि रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है।

आंधी में फिर झूले यूनिपोल  
 आंधी में अवैध यूनिपोल और होर्डिंग फिर झूल गए। कई जगह यह टूटने से बचे। इससे लोग दहशत में आ गए। मुख्य मार्गों पर यातायात रुक गया। शारदा रोड पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया।
शनिवार रात लगभग नौ बजे आंधी शुरू हुई थी। दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए। होर्डिंग और यूनिपोल हवा में लहराने लगे। इसे देखकर वाहन सवार लोग रुक गए। पांच दिन पहले आई आंधी में कई होर्डिंग और यूनिपोल गिर गए थे, इनकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए थे। लोगों में उसी का असर शनिवार रात भी दिखाई दिया। बता दें कि शहर की सड़कों पर अवैध यूनिपोल की फसल उग रही है। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन सवालों के घेरों में है। निगम बोर्ड से लेकर सड़क तक अवैध होर्डिंग को लेकर हंगामे होते रहे हैं। उसके बाद भी नगर निगम प्रशासन अवैध होर्डिंग के कारोबार पर शिकंजा कसने को तैयार नहीं है।

 
नौचंदी मेला हुआ खाली
देर शाम आंधी और बारिश के कारण नौचंदी मेले से लोगों की भीड़ गायब हो गई। आंधी ने दुकानदारों के अरमानों पर पानी फेर दिया। एक सप्ताह में तीन दिन आंधी और अन्य कारणों से मेला बंद हो चुका है। शनिवार को मेले की लाइट भी गुल हो गई। कुछ दुकानों से टीन शेड उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed