{"_id":"58a34bca4f1c1b110dd84701","slug":"aakho-me-na-chere-par-thakaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में नींद न चेहरे पर थकान, जेहन में कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में नींद न चेहरे पर थकान, जेहन में कीर्तिमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सात होनहार नया कीर्तिमान बनाने में जुटे हैं। इनकी आंखों में न तो नींद है और न ही चेहरे पर थकान। इन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शहर का नाम दर्ज कराने की धुन सवार है। बिना रुके यह अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। छोटी उम्र में भी इनके हौसले बुलंद हैं। 24 घंटे में मात्र दो घंटे आराम कर रहे हैं, फिर भी इनके चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है।
कैंट में वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के छात्र भानु देव शर्मा, अखिल कुमार, पीयूष, लक्ष्य वर्मा, भव्य ग्रोवर, जतिन कुमार और सावन सोमवार 12 बजे से पेंटिंग बनाने में जुटे हैं। इनका लक्ष्य फ्रांस के 60 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में क्रांतिधरा का नाम दर्ज कराना है। मंगलवार रात 10 बजे तक छात्रों को 34 घंटे पेंटिंग बनाते हो गए हैं। वे बिना रुके अपने अभियान में जुटे हैं। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे अभियान पूरा होगा। इन 72 घंटों में छात्र 100 चित्र बनाएंगे। हॉल में कैमरों की जरिये लाइव प्रसारण हो रहा है। प्रिंसिपल कपिल सूद ने बताया हर आठ से दस घंटे में छात्रों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। अभी तक छात्रों को कोई परेशानी नहीं है। उन्हें डाइट के अनुसार खाने-पीने को दिया जा रहा है।
अभियान में यह सब कर रहे
स्वच्छ भारत और नोटबंदी पर बना रहे चित्र
ऑनस्पॉट स्केचिंग कर भर रहे रंग
पोट्रेट, वर्ली, सीनरी, फ्री हैंड के चित्र
ए-फोर आकार की ड्राइंग शीट पर बना रहे चित्र
स्केचिंग, ऑइल, एक्रेलिक, पोस्टर पेंट से करेंगे पेंट
लगातार निगरानी रख रहीं पूर्ति गर्ग
इंडिया बुक रिकॉर्ड की पर्यवेक्षक पूर्ति गर्ग लगातार छात्रों पर निगरानी रखे हुए हैं। इसके अलावा छात्रों की वीडियोग्रॉफी की जा रही है। शिक्षक और प्रिंसिपल छात्रों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रांस के रिकॉर्ड को देंगे चुनौती
लगातार पेंटिंग बनाने का विश्व रिकार्ड फ्रांस के ऑर्चेस स्थित रोला पॉलमेंटरस ग्रुप के नाम है। 60 घंटे तक पेंटिंग बनाकर यह रिकार्ड 6 प्रोफेशनल चित्रकारों ने बनाया था।
छात्रों को सम्मानित किया
मंगलवार को सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे के नेतृत्व में सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर वंदना आहूजा, दुर्गेश पांडे, अशोक शर्मा, शैंकी वर्मा, प्रथम अग्रवाल, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
छात्र बोले, बस रिकॉर्ड पर नजर
कक्षा दस के छात्र भव्य ग्रोवर ने बताया कि उन्हें हल्की थकान तो महसूस हो रही है, लेकिन दो घंटे के ब्रेक में वह फिर से तरोताजा हो गए। उन्हें केवल अपना लक्ष्य दिखाई दे रहा है। कक्षा 11 के छात्र और ग्रुप लीडर भानु देव शर्मा ने बताया कि वह साथियों के उत्साह से खुश हैं। सभी मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। पेंटिंग भी शानदार बन रही हैं। वह गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरठ का नाम दर्ज कराकर ही दम लेंगे।
डेस्क पर पांच छात्र जरूरी
प्रिंसिपल कपिल सूद ने बताया कि छात्रों को एक साथ आराम नहीं दिया जा रहा। बारी-बारी से वह आराम कर रहे हैं। एक साथ दो छात्र ही डेस्क छोड़ सकते हैं। पांच छात्रों का रहना जरूरी है। सूद ने अपील की है कि शहर के अन्य स्कूल भी आगे आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएं।