{"_id":"57a246524f1c1b5a7b2baba7","slug":"aajadi-ke-jashn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का जश्न मनाने के लिए हो जाइए तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का जश्न मनाने के लिए हो जाइए तैयार
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 04 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के जश्न में झूमने के लिए तैयार हो जाएं। अमर उजाला और केएल इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर में गीत, संगीत, नृत्य और काव्य की खास श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस बार खास प्रस्तुति आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक एवं श्री श्री रविशंकर के शिष्य ऋषि नित्य प्रज्ञा जी की भजन संध्या होगी। इसमें देशभक्ति और भक्ति के सुरों का अनूठा संगम होगा।
नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इन खास आयोजनों में शहर में हर वर्ग, हर उम्र के लोग आजादी के तराने गाएंगे। अमर शहीदों की याद में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कवि सम्मेलन और मुशायरे में जहां नामचीन कवि व शायर देशभक्ति की छटा बिखरेंगे तो वीर और हास्य रस की फुहारों से भी शहरवासी सराबोर होंगे। देश के वीरों की कहानियां सुनाकर देशप्रेम का जज्बा जगाएंगे।
प्रमुख आयोजनों में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन 13 अगस्त की शाम भैसाली ग्राउंड में होगा। जहां मशहूर शायर वसीम बरेलवी शायरी के जुदा अंदाज से श्रोताओं को वीर सपूतों के बलिदान का स्मरण कराएंगे। ओज कवि डॉ. हरिओम पवार के संयोजन में नामचीन शायर डॉ. दिनेश रघुवंशी, हास्य कवि तेजनारायण शर्मा, कवि खुर्शीद हैदर, हास्य कवि डॉ. प्रवीन शुक्ल एवं मनोज कुमार मनोज अपनी रचनाओं में देशभक्ति की गंगा बहाएंगे। आजादी के इस पर्व में एक के बाद एक आयोजनों की प्रस्तुति होगी। शहर का हर वर्ग आजादी के जश्न में मिलकर मां तुझे प्रणाम क हेगा। इन खास आयोजनों में द अध्ययन स्कूल, न्यू लक्ष्मी साउंड, एडिको डेवलपर्स, केएमसी हॉस्पिटल, एआरआईएमटी कॉलेज, कश्मीर स्टूडियो का भी सहयोग है।
विज्ञापन
ये होंगे आयोजन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
9 अगस्त की सुबह केएल इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें शहर के कई स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे।
इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट
13 अगस्त की सुबह भैसाली ग्राउंड में युवा देशभक्ति के जश्न में भाग लेंगे। शहर के 10 प्रमुख स्कूलों की टीमें आयोजन में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों पर डांस प्रस्तुतियां देंगी।
कवि सम्मेलन व मुशायरा
13 अगस्त की शाम भैसाली मैदान में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। इसमें डॉ. वसीम बरेलवी अपनी शायरी का रंग जमाएंगे। वहीं वीर रस के कवि संयोजक डॉ. हरिओम पवार के साथ अन्य कवि कविताएं सुनाएंगे।
भजन संध्या में मिलेगा जीवन दर्शन
14 अगस्त की शाम आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक एवं श्री श्री रविशंकर के शिष्य ऋषि नित्य प्रज्ञा जी की भजन संध्या का आयोजन होगा। स्वामी नित्य प्रज्ञा जी भजन के साथ ही जीवन दर्शन का ज्ञान भी देंगे।
शहर गाएगा राष्ट्रगान
15 अगस्त की सुबह पूरा शहर सुबह 10 बजे 52 सेकेंड के लिए रुककर सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेगा।
जश्न-ए-आजादी
15 अगस्त की शाम भैसाली मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा डांस शो जश्न-ए-आजादी का आयोजन होगा। जिसमें पश्चिमी उप्र के बड़े डांस ग्रुप भाग लेकर देशभक्ति से जुड़ीं नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।
इन नंबरों पर करें संपर्क
इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए 9897551109 एवं 8439088880 पर संपर्क कर सकते हैं।