फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aaj se har ghar me gange

आज से हर हर गंगे, घर घर गंगे

Sat, 07 May 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
aaj se har ghar me gange
गंगाजल देखते महापौर हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला
 सिविल लाइन क्षेत्र में आज (शनिवार) से लोगों को गंगाजल मिलने लगेगा। शुक्रवार दोपहर महापौर ने सर्किट हाउस जलाशय से गंगाजल की शुद्धता की जांच के साथ ही गंगाजल पीकर सप्लाई का उद्घाटन किया। वहीं नगर निगम जलकल विभाग ने सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ी 17 कॉलोनी और मोहल्लों में शनिवार सुबह से गंगाजल की सप्लाई शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके गंगाजल योजना को अमलीजामा पहनाया गया। एक साल पहले मिलने वाला गंगाजल अब शनिवार सुबह आज पांच बजे से विधिवत मिलना शुरू हो जाएगा। 43 क्यूसेक गंगाजल शहर में घर-घर पहुंचाने की योजना है। इससे जहां मेरठ के भूगर्भ जल स्तर को गिरने से बचाया जा सकेगा। वहीं शहर की जनता को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में शर्मा स्मारक क्षेत्र में भी गंगाजल
जल निगम और प्रतिभा कंपनी के अधिकारियों की मानें तो अगले एक सप्ताह के भीतर शर्मा स्मारक जलाशय से शहर के एक बड़े हिस्से की जनता को गंगाजल सप्लाई कर दिया जाएगा। महापौर का दावा है कि दो माह के भीतर पूरे शहर में गंगाजल की सप्लाई शुरू कर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भ जल नहीं केवल गंगाजल की सप्लाई
सर्किट हाउस जलाशय की पानी की क्षमता पांच हजार किलो लीटर है। इस बार जलाशय में केवल गंगाजल ही छोड़ा गया है। पिछली बार नगर निगम में सर्किट हाउस जलाशय से सप्लाई किए गए पानी में मात्र 10 प्रतिशत गंगाजल की ही सप्लाई की थी। यानी 90 प्रतिशत भूगर्भ का जल था।

मेघदूत के पास से खोला गया पानी
सर्किट हाउस जलाशय में पानी डालने के लिए मेघदूत सिनेमा के पास से गंगाजल की पाइप लाइन को खोला गया। शुक्रवार को पानी की जांच की गई। साथ ही पाइप लाइन की सफाई की गई। फिलहाल प्रतिभा कंपनी ने अपना एक कर्मचारी पाइप लाइन का पानी खोलने के लिए तैनात किया है। हालांकि बाद में इसकी व्यवस्था ऑटोमेटिक सेंसर से की जाएगी। सेंसर लगने के बाद जैसे ही जलाशय भर जाएगा उसके तुरंत बांद पाइप लाइन में गंगाजल की सप्लाई अपने आप बंद हो जाएंगी।  

इन कॉलोनियों में मिलेगा गंगाजल
साकेत, सिविल लाइन क्षेत्र, सूर्य नगर, प्रगति नगर, ऑफिसर कालोनी, वेस्टर्न कचहरी रोड, शिवाजी रोड, नंगला बट्टू, अशोक वाटिका, प्रभातनगर, मोहनपुरी, मंगलपांडे नगर सहित 17 कालोनी एवं मोहल्लों में गंगाजल मिलेगा।


गंगाजल से लबालब हो गया सर्किट हाउस परिसर
शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे से दो बजे तक जलाशय में गंगाजल छोड़ा गया। पाइप लाइन और जलाशय की धुलाई के लिए गंगाजल को जलाशय से बाहर निकाला गया। लगभग दो घंटे तक जलाशय से निकाला गया जल सर्किट हाउस परिसर में छोड़ा गया। जिस कारण सर्किट हाउस परिसर स्थित नर्सरी आदि क्षेत्र लबालब हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed