{"_id":"589750d04f1c1b8d73e80442","slug":"aaj-phir-alkareem-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर अलकरीम होटल के ध्वस्तीकरण की तैयारी, एमडीए को दी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर अलकरीम होटल के ध्वस्तीकरण की तैयारी, एमडीए को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर पर निगम की दुकानों में चल रहे अलकरीम होटल पर आज ध्वस्तीकरण कार्रवाई हो सकती है। नगरायुक्त ने ध्वस्तीकरण की डेट छह फरवरी फिक्स करते हुए इस बार अवैध निर्माण ढहाने की जिम्मेदारी एमडीए को दी है। नगर निगम के अधिकारी केवल सहयोग करेंगे। साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर निगम, एमडीए, जिला प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, होटल मालिक और व्यापारी भी विरोध की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
अलकरीम होटल के मालिक नासिर इलाही के रिश्तेदार नूर इलाही ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करके आरोप लगाया था कि निगम की दुकान संख्या 420, 421, 422 और 423 को तोड़कर अवैध तरीके से होटल बनाया गया है। दुकानों के ऊपर भी अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। जिसको लेकर पिछले वर्ष हाईकोर्ट ने डीएम, एमडीए वीसी, नगरायुक्त को तलब कर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद एमडीए ने अलकरीम होटल की ऊपरी इमारत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 31 जनवरी को भी तोड़फोड़ की गई। लेकिन पूरी तरह से अवैध निर्माण नहीं ढहाया गया। अब नगरायुक्त ने सोमवार को फिर से अवैध निर्माण को ढहाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
निगम तो कब्जा लेगा
निगम प्रशासन के आदेशानुसार अलकरीम होटल में अवैध निर्माण को तोड़ने की जिम्मेदारी एमडीए की है। नगर निगम तो अपनी दुकानों पर कब्जा लेने की तैयारी में है।
नहीं दी तहरीर
शनिवार को अलकरीम होटल की नापतौल करने गई नगर निगम की टीम पर होटल मालिक पक्ष के लोगों ने हमला कर पथराव कर दिया था। निगम प्रशासन ने थाना देहली गेट पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की बात कही थी। इंस्पेक्टर देहली गेट ने रविवार को बताया कि निगम प्रशासन से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन