फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aadhar

आधार से होगा रजिस्ट्रेशन, कर दें आवेदन

Thu, 09 Jun 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
aadhar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन के लिए अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो अपना आधार कार्ड बनवा लें। क्योंकि आधार कार्ड नंबर या आवेदन नंबर से ही इस बार रजिस्ट्रेशन होंगे। शासन ने छात्रवृत्ति देने के लिए आधार कार्ड को कंपलसरी कर दिया है। विवि भी इस पर चल पड़ा है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की ओर से यह सुझाव आया था। बुधवार को इस पर चर्चा हुई और सहमति बन गई।
विज्ञापन

बुधवार को बृहस्पति भवन में मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 एडेड और राजकीय कॉलेजों की बैठक हुई। कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह और रजिस्ट्रार दीप चंद्र की मौजूदगी में कॉलेजों के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों से बातचीत हुई। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन का डेमो दिखाया। इस बार ऑनलाइन का काम करने वाली कंपनी बदली है। विवि ने बेहतरी के लिए कुछ बदलाव कराए हैं। कॉलेजों को उससे रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

अहम बदलाव यह है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड नंबर या आवेदन नंबर देना होगा। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वह आवेदन कर उसका नंबर भर सकते हैं। दोनों में से एक भरना होगा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की ओर से यह सुझाव आया था। दरअसल समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति देने के लिए छात्रों का आधार कार्ड नंबर अनिवार्य कर दिया है। एडेड, राजकीय और अल्पसंख्यक कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिमिनल को रोकने के लिए एक कॉलम दिया गया है, जिसमें कैंडिडेट से शपथ भरवाई जाएगी। क्रिमिनल होने पर उसका एडमिशन कैंसिल करने का अधिकार विवि के पास होगा। ऐसे केस से कॉलेज परेशान हो चुके हैं।

फीस में नहीं होगी उलझन
ऑनलाइन फीस जमा करने में फीस कटने लेकिन फार्म पूरा नहीं होने की शिकायत विवि को मिलती थी। इससे पार पाने के लिए फार्म में बदलाव किया। अब कैंडिडेट पूरा फार्म भरने के बाद आखिर में फीस जमा करेगा। फार्म सबमिट करने से पहले फीस जमा होगी। स्कैन फोटो के साइज की समस्या भी नहीं होगी।


सीटों की संख्या तय होगी
कॉलेजों से विवि ने एक परफोरमा भरवाया है। जिसमें उनसे इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी मांगी है। शिक्षकों की संख्या, बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में पूछा है। इसमें कुछ कॉलेजों को आपत्ति थी। विवि ने परफोरमा भरकर देने की अनिवार्यता बताई। उसके बाद सीटों की संख्या तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed