फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth who went to see a wedding procession was attacked, three injured

बरात देखने गए युवक पर हमला, तीन घायल

Sat, 19 Apr 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A youth who went to see a wedding procession was attacked, three injured
बहसूमा। गांव महमूदपुर सिखेड़ा में बरात देखने आए दो युवकों में मामूली कहासुनी पर जमकर मारपीट हो गई। हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में सरकारी स्कूल में खेल-खेल में मजाक करने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष घर चले गए। कुछ देर बाद एक पक्ष ने घर में आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। हमले में एक पक्ष से गौरव पुत्र भागमल, मां उषा देवी तथा दूसरे पक्ष से सागर पुत्र अमरपाल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को डॉक्टरी के लिए हस्तिनापुर भेज दिया। तहरीर के आधार पर जांच पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed