फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth was attacked after blocking his way, four people were named.

Meerut News: रास्ता रोककर युवक पर हमला, चार नामजद

Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked after blocking his way, four people were named.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पल्लमपुरम के पी-पॉकेट फेज-2 निवासी वंश ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पल्लवपुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी में वंश ने बताया कि 29 सितंबर को वह अपने पिता के साथ दांतल से लौट रहा था। आरोप है कि डौरली गेट के सामने कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वंश का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसे कई बार फोन और एसएमएस के माध्यम से धमकी दे चुके हैं और गाली-गलौज करते हैं। पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विहान, साहिल, दानिश और सुल्तान व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed