{"_id":"68b5dfdcaf6ed9061a0f04e1","slug":"a-youth-opened-fire-in-a-dispute-over-talking-on-mobile-laward-news-c-42-1-smrt1030-104324-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करने के विवाद में युवक किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करने के विवाद में युवक किया फायर
विज्ञापन
लावड़। खरदौनी गांव में तीन दोस्तों में रविवार देर रात मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। दो दोस्तों ने गाली गलौज करते हुए तीसरे दोस्त के साथ मारपीट की और फायर कर दिया। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी सद्दाम ने तहरीर में बताया कि वह अपने दो दोस्तों औरंगजेब और अफाक के साथ बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करने को लेकर उनमें विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की और एक दोस्त ने उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर औरंगजेब और अफाक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।