{"_id":"63b2f1f16cea3027c27bcfb1","slug":"a-youth-of-baghpat-has-suicide-by-shot-in-a-room-at-hotel-in-abulane-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल में आत्महत्या, कमरे में युवक की लाश देख उड़े मालिक के होश, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल में आत्महत्या, कमरे में युवक की लाश देख उड़े मालिक के होश, सुसाइड नोट मिला
Mon, 02 Jan 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:32 PM IST
सार
Meerut News : एक युवक ने होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक की लाश देखकर होटल मालिक के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मेरठ में आबूलेन पुलिस चौकी के पास करनैल होटल के कमरा में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी 37 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने करनैल होटल के कमरा नंबर 104 में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चेक आउट करने के लिए होटल का दरवाजा खटखटाया गया तो नहीं खुला। इसके बाद होटल मालिक ने अपनी दूसरी चॉबी से दरवाजा खोला तो खून से लथपथ नरेश कुमार का शव मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: बर्थडे और न्यू ईयर का जश्न, फिर आया ऐसा काल, टूट गईं पूरे परिवार की सांसें, 14 घंटे तक तड़पी मासूम
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दिए गए नंबरों पर परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन मेरठ पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी